History of the day 1/02/2018


   *📜01 फरवरी 2018*
            *बृहस्पतिवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-*1939
*🇮🇳विक्रम सम्वत-*2074
*🇮🇳मास-*फाल्गुन
*🌓पक्ष-*कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-*प्रतिपदा-15:44 तक
*🗒पश्चात्-*द्वितीया
*🌠नक्षत्र-*आश्लेषा-15:06 तक
*🌠पश्चात्-*मघा
*💫करण-*कौलव-15:44 तक
*💫पश्चात्-*तैतिल
*✨योग-*सौभाग्य-22:40 तक
*✨पश्चात्-*शोभन
*🌅सूर्योदय-*07:09
*🌄सूर्यास्त-*18:00
*🌙चन्द्रोदय-*19:00
*🌙चन्द्रराशि-*कर्क-15:06 तक
*🌙पश्चात्-*सिंह
*🌞सूर्यायण-*उत्तरायणे
*🌞गोल-*दक्षिणगोले
*💡अभिजित-*12:13 से 12:56
*🤖राहुकाल-*13:56 से 15:17
*🎑ऋतु-*शिशिर
*⏳दिशाशूल-*दक्षिण

*✍विशेष👉*

*🔅आज गुरुवार को👉 फाल्गुन बदी प्रतिपदा 15:44 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , गुरुप्रतिपदा , ग्रहण करिदिन , माघ मासीय व्रत पारण , फाल्गुन मासीय व्रत - यम - नियमादि प्रारम्भ , फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रारम्भ , फरवरी माह प्रारम्भ , षोडशकारण व्रत पूर्ण (जैन) , शुक्र पश्चिम में उदित , तटरक्षक दिवस भारत व सूरजकुण्ड क्राफ्ट मेला फरीदाबाद शुरू।*
*🔅कल शुक्रवार को👉 फाल्गुन बदी द्वितीया 12:55 तक पश्चात् तृतीया शुरू , सर्वार्थसिद्धियोग 12:58 से , भद्रा 23:44 से व विश्व आर्द्रभूमि दिवस ।*

*🎯आज की वाणी👉*

🌺
*रूपयौवन  -  संपन्ना*
      *विशाल कुलसम्भवाः।*
*विद्याहीना न शोभन्ते*
     *निर्गन्धा इव किंशुकाः॥*
*भावार्थ -*
       रूपसम्पन्न, यौवनसम्पन्न और विशाल कुल में उत्पन्न व्यक्ति भी विद्याहीन होने पर, सुगन्धरहित केसुड़े के फूल की भाँति, शोभायमान नहीं होता।
🌺

*1 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1786 - लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।
1790 - न्यूयार्क शहर में पहली बार 'सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स' का आयोजन किया गया।
1793 - फ़्रांस ने 'यूनाइटेड किंगडम' और नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की।
1797 - लार्ड काॅर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।(ये साल कन्फर्म नहीं है 1801 भी हो सकता है)
1814 - फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की माैत हुई।
1827- कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।
1835 -ईस्ट इंडिया कम्पनी ने दार्जिलिंग को सिक्किम के पट्टे पर लिया।
**मॉरीशस में 'ग़ुलामी प्रथा' का समापन हुआ।
1855 - ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।
1881 - दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना हुई।
1884 -डाक बीमा योजना लागू हुई।
**ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी' का पहला वॉल्यूम 'ए टू आंट' का प्रकाशन।
1908 - पुर्तग़ाल नरेश कार्लास प्रथम और युवराज लुइस फिलिप की लिस्बन में हत्या हुई तथा मैनुअल द्वितीय शासक बने।
1922 - महात्मा गाँधी ने असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी भारत के वायसराय को दी।
1924 -यू.एस.एस.आर. ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की।
**ब्रिटेन ने सोवियतसंघ को मान्यता प्रदान की।
1949 - 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' ने 'एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया' का अधिग्रहण कर लिया।
1953 - नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।
1956 - दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की।
1958 - मिस्र और सीरिया को 'यूनाइटेड अरब रिपब्लिक' में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
1964 - भारत में 'यूनिट ट्रस्ट' की स्थापना हुई।
1972 - 'भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण' का गठन हुआ।
1974 -साओ पाउलो, ब्राजील में 25 मज़िल बैंक की इमारत में आग से 227 लोगों की मृत्यु हो गयी।
**क्वालालम्पुर को संघीय क्षेत्र घोषित किया गया।
1976 - 'राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार' का गठन हुआ।
1977 -'भारतीय तट रक्षक बल' का गठन हुआ।
**भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना।
1979 - 14 वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद अयातुल्ला खुमैनी का ईरान आगमन।
1985 - मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।
1991 - अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत।
1992 - भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने 'यूनियन कार्बाइड' के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन फ़रार घोषित किया। (भोपाल गैस त्रासदी)
1992 - केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली' दिया गया।
1994 - जोस अनाला लेसो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रथम उच्चायुक्त नियुक्त।
1998 - पीटर कोर्डा ने मार्सिलो रियोस को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का ख़िताब जीता।
1999 - अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन,
** पाकिस्तान उच्च न्यायालय द्वारा प्रमुख अख़बार समूह 'जंग' के प्रकाशन हेतु आदेश जारी।
2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।
2003 - अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त हुई 'कोलम्बिया यान दुर्घटना' में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
2004 - सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत और 244 घायल।
2005 - नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।
2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय 'अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना' की घोषणा की।
2007 - इफ़को ने जार्डन कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।
2009 -चार देशों के 'पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट' में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया।
**मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता।
2012 - मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भडके दंगे में 74 लोग मारे गये।

*1 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1861 - ब्रह्मबांधव उपाध्याय - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1915 - शंभुनाथ डे - हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक थे।
1917 - ए. के. हंगल - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार।
1955 - सतपाल सिंह - भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान।
1956 - ब्रह्मनंदन, भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1957 - जैकी श्रॉफ़ (जय किशन श्रॉफ़) फ़िल्म अभिनेता।
1967 - शिशुपाल नाथु पाटले, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1971 - अजय जडेजा, क्रिकेटर।

*1 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1882 - नैन सिंह रावत - हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय थे।
1969 - मगन भाई देसाई - प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद थे।
2003 - कल्पना चावला, एक भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ

*1 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅तटरक्षक दिवस भारत।
🔅सूरजकुण्ड क्राफ्ट मेला फरीदाबाद शुरु।



Previous
Next Post »