करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 10 जुलाई से 15 जुलाई 2017

 *Current Affairs*

*करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 10 जुलाई से 15 जुलाई 2017*

•    केंद्र ने जिस शहर में अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केन्द्र की स्थापना को मंजूरी दी है- वाराणसी

•    आर्थिक मामलों के सचिव का पदभार जिसने ग्रहण किया- सुभाष चंद्र गर्ग

•    जिस राज्य में 1630.29 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग सं-39 के 65 किलोमीटर लंबे सेक्शन को उन्नत तथा चौड़ा बनाने के कार्यक्रम को मंजूरी दी गयी है-मणिपुर

•    वह राज्य जिसकी विधानसभा में पीईटीएन नामक विस्फोटक प्राप्त हुआ – उत्तर प्रदेश

•    इन्हें हाल ही में इंडोनेशिया में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया – प्रदीप कुमार रावत

•    राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा हाल ही में इस निःशुल्क एजुकेशन पोर्टल की शुरुआत की गयी – स्वयं

•    भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में आकाशगंगाओं के एक बहुत बड़ा समूह को खोजा गया, इसका नाम है –सरस्वती

•    वह देश जिसके वैज्ञानिकों ने सबसे छोटे तारे की खोज की – ब्रिटेन

•    केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने जिस राष्ट्रीय राजमार्ग के शोलापुर-बीजापुर प्रखंड को चार लेन करने को अपनी मंजूरी दे दी-एनएच-52

•    वह देश जिसने हाल ही में समान लिंग की शादियों को कानूनी मंजूरी दी है- माल्टा

•    जिस राज्य ने जाति पंचायतों द्वारा किये जाने वाले भेदभाव के खिलाफ कानून बनाया है- महाराष्ट्र

•    प्रतिष्ठित वैश्विक पत्रिका फोर्ब्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार ‘सरकार पर भरोसा’ की वैश्विक सूची में भारत जितने स्थान पर है- पहले

•    भारत का वह राज्य जिसमें औद्योगिक नीति संवर्धन विभाग देश का पहला प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र (टीआईएससी) स्थापित करेगा – पंजाब

•    केंद्र सरकार द्वारा सेना को अल्पावधि के युद्ध की स्थिति में हथियार खरीदने संबंधी यह अधिकार दिया गया –असीमित खरीद

•    भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच हाल ही में जिसे नियुक्त किया गया- रवि शास्त्री

•    जिस देश ने पहली बार लड़कियों के स्कूलों में ‘शारीरिक शिक्षा’ कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया- सऊदी अरब

•    जिस राज्य सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों को खत्म कर बड़ा राज्य स्तरीय सहकारी बैंक बनाने का निर्णय लिया है- छत्तीसगढ़

•    चीन ने अफ्रीका के इस स्थान पर सैन्य ठिकाना स्थापित करने के उद्देश्य से अपने सैनिकों की तैनाती की है – जिबूती

•    वह राज्य जहां आई भारी बारिश से राज्य के 24 जिलों के 17 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए – असम

•    केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों की सेवानिवृति आयु 60 से बढ़ाकर इतनी करने का निर्णय लिया गया – 65 वर्ष

•    वह देश जिसे वर्ष 2018 में होने वाले 8वें थियेटर ओलंपिक्स की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ – भारत

•    हाल ही में जिस संस्थान ने पात्र विदेशी निवेशकों के लिए दिशानिर्देशों में संशोधन किये हैं- सेबी

•    वर्ल्ड बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूबीओ) वेल्टरवेट का खिताब जिसने जीता- जेफ़ हॉर्न

•    अमेरिका और जिस देश ने हाल ही में आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने हेतु समझौता किया है- कतर

•    ब्राजील के जिस पूर्व राष्ट्रपति को भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के मामले में दोषी पाए जाने के बाद लगभग 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई है- लुइज इनेशियो लूला डी सिल्वा

•    एनजीटी ने उत्तराखंड के हरिद्वार से उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बीच गंगा किनारे के जितने मीटर दायरे को 'नो डेवलपमेंट जोन' घोषित किया है- 100 मीटर

•    भारत का वह शहर जहां भीड़ प्रबंधन के बारे में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया –तिरुवनंतपुरम

•    विश्व का वह स्थान जहां विशाल हिमखंड लार्सन-सी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर अलग हो गया – अंटार्कटिका

•    नासा द्वारा बृहस्पति ग्रह पर शोध के लिए भेजा गया यान जो हाल ही में बृहस्पति के लाल धब्बों तक पहुंचने में सफल रहा – जूनो

•    वह देश जिसे आईएस आतंकी संगठन से लड़ने के लिए भारत ने 3.2 करोड़ रुपये दिए हैं – फिलीपिंस

•    आधार संबंधी याचिकाओं की सुनवाई के लिए इतने जजों की संविधान पीठ बनाई गयी है – पांच

•    इन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बॉलिंग कोच बनाया गया है – जहीर खान

•    उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों द्वारा इन्हें उम्मीदवार घोषित किया गया – गोपालकृष्ण गांधी

•    भारत सरकार द्वारा भारत-चीन सीमा पर इतनी रणनीतिक सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गयी – 73

•    केंद्र सरकार द्वारा धार्मिक संस्थानों पर श्रद्धालुओं को दी जाने वाली वह सुविधा जिसे जीएसटी मुक्त रखने की घोषणा की गयी – निःशुल्क भोजन

•    इस्लामिक स्टेट के उस आतंकी सरगना का नाम, जिसके हाल ही में मारे जाने की घोषणा की गयी - अबू बकर अल-बगदादी

•    भारतीय रेलवे संगठन को वैकल्पिक ईंधन प्रयोग करने के कारण यह पुरस्कार प्राप्त हुआ- गोल्डन पीकॉक

•    रक्ताधान चिकित्सा के उत्कृष्ट केंद्र स्थापित करने हेतु जिस राज्य की सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है- पश्चिम बंगाल

•    जिस राज्य सरकार ने 'आवारा कुत्तों हेतु चिड़ियाघर' का प्रस्ताव किया है- केरल

•    हाल ही में सरकार ने चीनी पर आयात शुल्क को बढ़ाकर जितने प्रतिशत कर दिया है- 50%

•    जिस कंपनी को भारत में फूड प्रोडक्टक की रिटेल बिक्री में 50 करोड़ डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी प्रदान की है- अमेजन

•    यूपीआई भुगतानों के लिए जिसे मंजूरी मिली है-व्हाट्सएप

•    हाल ही में जिस यूनिवर्सिटी के खगोल वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड का सबसे छोटा तारा खोज लिया- कैंब्रिज यूनिवर्सिटी

•    भारत जिस प्रमुख देश से पहली बार कच्चे तेल का आयात करने जा रहा है- अमेरिका

•    इन्हें हाल ही में श्रीलंका के सैन्य कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया - लेफ्टिनेट जनरल महेश सेनानायके

•    भारत में जीएसटी लागू होने पर इतने राज्यों में से चेक पोस्ट को समाप्त किया गया – 22

•    वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा कर अदायगी के लिए लॉन्च किया गया नया प्लेटफ़ॉर्म – आयकर सेतु

•    जापान का वह द्वीप जिसे हाल ही में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया -ओकिनोशिमा द्वीप

•    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 के लिए प्रस्तुत किये गये बजट में दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के लिए इतनी राशि निर्धारित की गयी है – 300 करोड़ रुपये

•    विश्व भर में 11 जुलाई 2017 को मनाये गये विश्व जनसंख्या दिवस का विषय था - परिवार नियोजन – लोगों का सशक्तिकरण, देश का विकास

•    वह भारतीय संगीतकार जिसे वर्ल्ड साउंडट्रैक अवार्ड के लिए नामांकित किया गया – ए आर रहमान

•    एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017 में जो देश शीर्ष पर है- भारत

•    जिस राज्य ने वर्ष 2017 में 8 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है- छत्तीसगढ़

•    हिंदी और बांग्ला की कई फिल्मों में काम कर चुकी जिस अभिनेत्री का 09 जुलाई 2017 को कोलकाता में निधन हो गया- सुमिता सान्याल

•    केंद्र सरकार ने जिस वस्तुओं के आयात को वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के दायरे से छूट दी है- विमान के इंजन

•    नीरज चोपड़ा ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिस पदक को जीता है- स्वर्ण पदक

•    विश्व के तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक भारत ने जिस देश से तेल आयात करने के लिये समझौता किया है-अमेरिका

•    वर्ष 2026 तक विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक जो देश बन जाएगा- भारत

•    केंद्र सरकार ने चिकित्सा के उत्कृष्ट केंद्र स्थापित करने हेतु जिस राज्य के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए-पश्चिम

     Currentffairs
Previous
Next Post »